नारनौल। श्री कड़िया वाला हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव पर मंगलवार को यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे। मंदिर के प्रबंधक और पुजारी पंडित नरेंद्र शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कड़िया वाला हनुमान मंदिर में यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रात 9 बजे विद्वान पंडितों की ओर से यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य यजमान गोपाल मित्तल, मनीष अग्रवाल होंगे। उन्होंने बताया कि सवा 12 बजे पूर्ण पूर्ण आहुति के पश्चात भोग आरती होगी। उसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा जो की रात्रि तक चलेगा।