महेंद्रगढ़। भारत के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पर 15 अगस्त सुबह 8:30 बजे हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय जाट पाली के प्रशासनिक खंड के समीप ध्वजारोहण का आयोजन किया जाएगा। भूतपूर्व सैनिक विकास संघ के उपाध्यक्ष कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया कि इस समारोह में सभी पूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया गया है। समारोह में रेजांगला के वीर सैनिक हवलदार गजेसिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।