फोटो नंबर-22बैठक में भाग लेते चौकीदार।
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी की अनाज मंडी में बुधवार को हरियाणा ग्रामीण चौकीदारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान पंकज कुमार ने की। वहीं, बैठक का संचालन ब्लॉक प्रधान अशोक कुमार ने किया। जिला प्रधान ने कहा कि आगामी कुछ दिनों में सर्दी का मौसम आने वाला है। इसलिए सभी चौकीदार सदस्य पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी करें और कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस को सुचित करें। इस अवसर पर जिला उप प्रधान वेदप्रकाश, मदनलाल नागर, मनोज, महेंद्र, मनोहर, जगमाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। संवाद