फोटो 9फैजाबाद में आयोजित बैठक में हिस्सा लेते लोग।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। हरियाणा नेवल वेटरन्स की फैजाबाद में रविवार को आयोजित होने वाली बैठक में दो हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। आगामी सात तारीख को होने वाले हरियाणा नेवल वेटरन्स के भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि डॉक्टर्स की टीम, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस सुरक्षा आदि सभी व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों को अवगत करा दिया गया है। बैठक में करतार सिंह, रणधीर, सावंत सिंह, सुरेश, भीम सिंह, डॉ. दशरथ, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, बिरेंद्र सिंह, राकेश कुमार समेत कई गणमान्य वेटरन्स उपस्थित रहे। संवाद