फोटो नंबर-04 यूजीसी-नेट उर्त्तीण करने वाली छात्रा हर्षिता व श्रुति को सम्मानित करते प्राचार्य
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय की एम.कॉम. अंतिम वर्ष की छात्राओं हर्षिता मित्तल और श्रुति तनेज़ा ने एनटीए द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट की कॉमर्स विषय की परीक्षा उत्तीर्ण की। इस उपलब्धि पर शनिवार को महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर प्राचार्य डॉ. अमित चौधरी ने दोनों छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उप-प्राचार्य प्रो. आरपी सिंह सहित स्टाफ ने छात्राओं और कॉमर्स विभाग के शिक्षकों को बधाई दी। संवाद