संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग नारनौल की ओर से विद्यार्थियों में भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं राष्ट्रीय धरोहरों के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जल महल नारनौल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक व सांस्कृतिक धरोहरों पर चित्र बनाकर अपनी कला का परिचय दिया। प्रतियोगिता में यूरेका स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा हर्षिका ने प्रथम और नौवीं कक्षा की छात्रा अंजली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण स्पर्धा में कक्षा नौवीं की छात्रा आन्या ने द्वितीय स्थान, चेष्ठा को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन अनिल कौशिक एवं प्राचार्या मधु कौशिक ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पेंटिंग एक ऐसी कला है, जो विभिन्न विषयों के अध्ययन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।