फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रश्नोत्तरी में हर्ष और नितेश की टीम रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पटीकरा में वीरवार को विद्यालय प्रभारी की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का वाचन किया गया। राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता अनिल शर्मा ने संविधान निर्माण में डॉ भीमराव आंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला गया। राजनीति शास्त्र के पूर्व प्रवक्ता भूपसिंह भारती के मार्गदर्शन में संविधान दिवस पर संविधान को जानो विषय पर प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पांच राउंड चली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में तेरह अंको के साथ हर्ष और नितेश की टीम प्रथम स्थान पर रही। बारह अंको के साथ रुचिका और वंशिका की टीम द्वितीय स्थान पर व दस अंकों के साथ राशि और कीर्ति की टीम तृतीय स्थान पर रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें