फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली तीज : महिलाओं ने झूले झूलकर गाए मंगल गीत, युवाओं ने की पतंगबाजी

विज्ञापन
तीज पर्व पर पतंग को उडान भराता बच्चा। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। जिले में हरियाली तीज का त्योहार रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी रचाई और सोलह शृंगार कर झूला झूलने के साथ मंगल गीत का गान किया। वहीं युवा छतों पर डीजे लगाकर गानों पर थिरके और जमकर पतंगबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं ने परिवार की खुशहाली की कामना की। इस त्योहार पर घरों में विशेष पकवान बनाए गए थे। सुबह ही महिलाएं सजधज कर तैयार हो गईं। इसके बाद झूल झूलने का दौर शुरू हुआ। झूल झुलती महिलाएं मंगल गीत भी गा रही थीं। बहुत सी महिलाओं ने घरों में ही झूले का आनंद उठाया। वहीं युवा पूरे दिन छतों पर पतंगें उड़ाते रहे। इस दौरान ये काटा वो काटा की आवाज गूंजती रही। तीज पर्व पर बाजारों में मिठाई, पतंग और मंझे की खूब बिक्री हुई। हालांकि समय बीतने के साथ ही हरियाली तीज का भी स्वरूप बदला है। पहले बागीचों में पेड़ पर झूले पड़ जाते थे और गांव की महिलाएं एकत्र होकर बारी-बारी से गीत गाते हुए झूला झूलती थीं। अब ऐसा नजारा नहीं नजर आता है।
चाइनीज मंझा बेचने पर तीन पर मामला दर्ज
शहर में प्रतिबंध के बाद भी चाइनीज मांझे की बिक्री हुई। शहर थाना पुलिस ने सैन चौक और पुरानी सराय में चाइनीज मंझा बेचने पर तीन दुकानों से चाइनीज मंझा जब्त कर दुकानदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्रतिबंध के बाद भी दुकानदार मुनाफे के चक्कर में चाइनीज मंझे बेचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें