फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तशिल्प कार्यशाला रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं : डॉ पूर्ण प्रभा

विज्ञापन
फोटो नंबर-23पीजी काॅलेज में प्र​शिक्षण के दौरान रिचा गर्ग के साथ मौजूद छात्राएं।
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में महिला विकास प्रकोष्ठ के अंतर्गत सात दिवसीय हस्तशिल्प उत्पादों की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। हस्तशिल्प कार्यशाला में छात्राओं को ज्वेलरी मेकिंग, डेकोरेशन, क्राफ्ट्स,कले माॅडलिंग, ड्रेस मेकिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूर्ण प्रभा ने बताया कि हस्तशिल्प कार्यशाला रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं और छात्राओं में व्यावहारिक कौशल विकसित करने में भी सहायक भूमिका निभाती हैं। मंगलवार को अंतिम दिन कार्यशाला का समापन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. चंद्र मोहन, डॉ मुकेश कुमारी यादव, डॉ सत्य पाल सुलोदिया और डॉ. गीता यादव सहित समस्त स्टॉफ व अनेक छात्राएं उपस्थित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें