फोटो संख्या:62- पुस्तकों का विमोचन करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के शिक्षकों की दो पुस्तकों का विमोचन किया। कुलपति ने क्राइसेस टू ओपोरच्यूनिटी नेविगेशन द करंट लैंडस्केप ऑफ फाइनेंस एंड इंटरप्रिंयोरशिप और इंडियन नाॅलेज सिस्टम इन काॅमर्स एंड मैनेजमेंट का विमोचन किया। वाणिज्य विभाग की ओर से प्रस्तुत इन पुस्तकों के सृजन, लेखन व संपादन में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, प्रो. सुनीता तंवर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मीना, डॉ. मोहित, प्रेरणा ने अहम भूमिका निभाई है।