फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भारत-वियतनाम उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन में प्रतिभागिता करेगा हकेंवि

Sat, 24 Aug 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में भारतीय विश्वविद्यालय संघ भारत व हो ची मिन्ह सिटी में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के संयुक्त तत्वाधान में 25 व 26 अगस्त को भारत-वियतनाम उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन में प्रतिभागिता करेगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण की शृंखला में विश्वविद्यालय का आगे की ओर कदम बढ़ता हुआ कदम बताया। प्रो. दिनेश चहल ने बताया कि विश्वविद्यालय टीम 25 व 26 अगस्त तक वियतनाम के हो ची मिन्ह शहर में आयोजित होने वाले उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगी। विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व प्रो. दिनेश चहल, अंतरराष्ट्रीय मामलों के कार्यालय के सदस्य व भूगोल विभाग के सहायक आचार्य डॉ. खेराज करेंगे। वियतनाम के हो ची मिन्ह व हनोई शहर के विश्वविद्यालयों व हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के मध्य भारत में अध्ययन (स्टडी इन इंडिया) कार्यक्रम, अध्यापक और विद्यार्थी हस्तांतरण, विजिटिंग प्रोफेसरशिप, संयुक्त अनुसंधान परियोजनाएं, पाठ्यक्रम विकास परामर्श, लर्निंग आउटकम आधारित पाठ्यक्रम रूपरेखा (एलओसीएफ), चॉइस-बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) आदि के लिए पाठ्यक्रम विकास परामर्श, तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण (टीवीईटी) सहित विभिन्न विषयों पर सहयोग पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें