फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु-शिष्य परंपरा भारत की विरासत : रमेश

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भारत विकास परिषद शाखा महेंद्रगढ़ की ओर से बुधवार को सैनी हाई स्कूल में राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘गुरु वंदन छात्र अभिनंदन’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य वक्ता शिक्षाविद रमेश टांक ने गुरु-शिष्य परंपरा को भारत की गौरवशाली विरासत बताया। उन्होंने कहा कि इसी परंपरा के कारण भारत कभी शिक्षा के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी रहा। सैनी सभा अध्यक्ष सुरेश सैनी ने कहा कि परिषद गुरु-शिष्य परंपरा को फिर मजबूत करने का प्रयास कर रही है। सात श्रेष्ठ अध्यापकों को स्मृति चिह्न व पटका देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें