नांगल चौधरी। युवा साथी ग्रुप हरियाणा एवं उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के संस्था के सदस्य दीपक सैनी ने अपना जन्मदिन बाबा मुकंददास गोशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर मनाया। इस अवसर पर सदस्य मनोज ठाकुर ने बताया कि संगठन से जुड़े युवा सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हैं। दीपक सैनी के इस कदम से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि वे अपने खुशियों भरे अवसरों को समाजहित के कार्यों से जोड़ें। संवाद