फोटो नंबर-11अनाथ गोशाला में गो माता को हरा चारा खिलाते परिवार व मंडल के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। गोसेवा मंडल की देखरेख में वीरवार को श्री अनाथ गोशाला में गोमाता की सवामनी लगाई गई। सवामनी रजनीश यादव व पत्नी संतोष यादव ने लगाई। करीब 17 क्विंटल हरी चरी अपने हाथों से गो माताओं को खिलाया। प्रधान सतपाल यादव ने कहा कि गोमाता सवामनी करने से मन के सभी विकार दूर होते हैं तथा घर में खुशियां आती है। आकाश यादव, राजेश यादव, मंदीप सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे। संवाद