फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खजूर की खेती पर 1.40 लाख रुपये का अनुदान

Fri, 15 Mar 2024 03:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। गांव मुंडिया खेड़ा में उद्यान अधिकारी डॉ. प्रेम कुमार ने किसान मनीराम के खजूर के बाग का निरीक्षण कर किसानों को खजूर में कृत्रिम परागण की तकनीक की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि खजूर वर्गीय पौधों में नर व मादा फूल अलग-अलग पेड़ों पर लगते हैं। प्राकृतिक रूप से परागण में कम सफलता मिलती है। इनमें कृत्रिम परागण किया जाता है। खजूर की खेती एक समयबद्ध कार्य है तथा इसका विशेष महत्व है। शोध के अनुसार यह पाया गया है कि सुबह 8 से 12 बजे के बीच किए गए परागण से अच्छी सफलता मिलती है। यह प्रक्रिया मादा पुष्पगुच्छ के खुलने के 2-3 दिनों के भीतर करनी चाहिए अन्यथा परागण विफल हो जाता है। बागवानी विभाग की तरफ से खजूर की खेती पर 1 लाख 40 हजार रुपये अनुदान देने का प्रावधान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें