फोटो 3 रघुनाथपुरा में वाटर कूलर का शुभारंभ करते गिरनी देवी व अन्य।स्रोत: ग्रामीण
नारनौल। समाजसेवी रामसिंह बोहरा की स्मृति में वीरवार को गांव रघुनाथपुरा में वाटर कूलर स्थापित किया गया। डॉ. संदीप यादव ने बताया कि स्व. रामसिंह बोहरा की धर्मपत्नी गिरनी देवी ने गांव रघुनाथपुरा के बस स्टैंड पर राहगीरों के लिए एक वाटर कूलर स्थापित किया। इसका शुभारंभ गिरनी देवी ने प्रातः पड़पौत्र गनव राव के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में किया। संवाद