फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राधा कृष्ण प्रभात फेरी का भव्य आयोजन

Mon, 27 Jan 2025 08:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-13प्रभात फेरी में भजनों पर झूमती महिलाएं। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

राधा नाम की अलख जगाने वाली संस्था राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने रविवार सुबह सात बजे अपनी 106वीं प्रभात फेरी का आयोजन किया। इस आयोजन का शुभारंभ शिव कॉलोनी पंचायत भवन महेंद्रगढ़ रोड के सामने से हुआ। प्रभात फेरी के यजमान राम गोपाल और राधे मोहन ने अपने परिवार सहित निवास स्थान पर ठाकुर जी की पूजा-अर्चना और आरती कर सभी श्रद्धालुओं को चंदन तिलक लगाकर प्रभात फेरी की शुरुआत की। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर राधा नाम का स्मरण किया। परिक्रमा मार्ग पर भक्तों का स्वागत अनोखे अंदाज में किया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी की आरती कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। छोटे बच्चों के जयकारों और भक्तों के भजनों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें