फोटो 6भगवान जिनेंद्र की भव्य शोभायात्रा निकालते समाज के लोग।स्रोत:प्रवक्ता
नारनौल। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में सोलहकारण महामंडल विधान का भव्य समापन हुआ। भगवान जिनेंद्र की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बच्चों ने पांच किलोमीटर तक रथ खींचा। महिला मंडल ने केसरिया साड़ियों और पुरुषों ने पारंपरिक परिधानों में भजनों पर नृत्य किया। नगरवासियों ने रंगोली और आरती से स्वागत किया। मंदिर परिसर में विश्व शांति महायज्ञ आयोजित हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं। अंतिम महाअर्घ्य के साथ विधान का निष्ठापन हुआ। मुनिराजों ने सोलहकारण भावनाओं को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। संवाद