फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सवा महीने तक चले अखंड राम नाम का भव्य समापन

Mon, 08 Dec 2025 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 28गांव कमानिया में आयोजित यज्ञ में आहुति डालते श्रद्धालु। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
नांगल चौधरी। क्षेत्र के गांव कमानिया स्थित श्री रामनाथ छोटी काशी धाम में सवा महीने तक चले अखंड राम नाम का विधिवत एवं भव्य समापन किया गया। समापन अवसर पर हवन-यज्ञ, वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजन-पाठ के साथ पूरा धाम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण से सराबोर हो गया। गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा भक्ति-भाव से ओत-प्रोत धार्मिक संगीत व भजन गायन किया गया, जिसने पूरे आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस धार्मिक आयोजन में शिवकुमार शर्मा, रामशरण, कैलाश, सूबेदार झबूराम यादव, अमर सिंह पंच, राजाराम नंबरदार सहित काफी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें