फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भूमि को समतल करा बीपीएल परिवारों को कब्जा देगी ग्राम पंचायत

Thu, 13 Jun 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:82-गांव माधोगढ़ में बीपीएल प्लाटाें को लेकर लेवलिंग का कार्य करवाते बलवान फौजी व ग्
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव माधोगढ़ में अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा प्लाटों का कब्जा दिलाने के लिए आंदोलन की चेतावनी के बाद ग्राम पंचायत द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गत सोमवार को ग्रामीणों की ओर एक सप्ताह में कब्जा नहीं दिलाने पर लघु सचिवालय में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। बुधवार को ग्राम पंचायत की ओर से बीपीएल परिवारों के लिए निर्धारित भूमि को समतल कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवार को 100-100 वर्ग गज के 208 प्लॉट दिए गए थे।, लेकिन अभी तक धारकों को कब्जा नहीं दिया गया है। जगह उबड़-खाबड़ होने के चलते बीपीएल परिवार के लोग को कब्जा नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने सोमवार को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी बलवान फौजी से मिलकर समस्या का समाधान करने की मांग की हैं। बलवान फौजी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि प्रशासन ने एक सप्ताह में कब्जा नहीं दिया तो लघु सचिवालय में ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें