फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में बिना पर्ची खर्ची मिलती है सरकारी नौकरी : विधायक कंवर सिंह यादव

विज्ञापन
फोटो संख्या:82- महेंद्रगढ़ आवास पर वि​भिन्न विभागों में  चयनित  युवा विधायक को मिठाई ​खिलाकर खु
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नवनियुक्त निर्वाचित भाजपा विधायक कंवर सिंह यादव ने एचएसएससी बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट पर सरकारी नौकरी लगे सभी युवा साथियों को हार्दिक बधाई दी।आज विधायक आवास पर महेंद्रगढ़ के गांव से सभी चयनित युवा बच्चे भाजपा पार्टी और विधायक का धन्यवाद करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने बताया कि पूरे हरियाणा भर में बच्चे बिना पर्ची और खर्ची के ईमानदारी से अलग-अलग विभागों में भर्ती हुए है। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में सबसे अधिक बच्चे हर भर्ती में चयनित होते है क्योंकि महेंद्रगढ़ शिक्षा का हब है। मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले जो वायदा किया था वो शपथ लेने से पहले पूरा किया। जब से भाजपा की सरकार हरियाणा में बनी है तब से सभी युवा साथियों को नौकरी पारदर्शी तरीके से दी जा रही है। इस बार भी महेंद्रगढ़ जिले में लगभग 1980 बच्चे इस भर्ती में नौकरी को प्राप्त किए है जोकि पूरे हरियाणा में सर्वाधिक है। दक्षिण हरियाणा में बच्चों में बहुत प्रतिभा है बस उसको सही दिशा भाजपा सरकार में ही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें