नारनौल। पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद आम नागरिक आईटीआई में बनी लाइब्रेरी व वर्कशॉप मशीनों का उपयोग कर सकेंगे। आईटीआई प्राचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि बजट 2026-27 की घोषणाओं के अनुरूप, सरकार ने एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है जिसके माध्यम से अब आम नागरिक सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक नागरिक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.itiharyana.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। संवाद