नारनौल। स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल में 10 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें भिवानी और मानेसर की कंपनी पहुंचेंगी।
प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेशानुसार 10 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि जो आईटीआई पास छात्रों का चयन करेगी व सभी आईटीआई पास छात्र इस मेले में पहुंच कर इस अवसर का लाभ उठाएं। इस विषय पर शिक्षुता व प्लेसमेंट अधिकारी सुदर्शन ने बताया कि इस रोजगार मेले में हरियाणा के निवासी व हरियाणा से आईटीआई पास छात्र सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर आएं। वह सुबह 9 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नारनौल में पहुंचकर रोजगार मेले में हिस्सा लें।