फोटो 04 प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी व काॅलेज स्टाफ सदस्य। स्रोत: संस्थान
नारनौल। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में 13 से 15 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय इंटर-जोनल युवा महोत्सव में राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में 15 पुरस्कार हासिल किए। प्राचार्य प्रो. नरेश यादव के नेतृत्व तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम टीम प्रभारी डॉ. मीना यादव के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और अनुशासन का परिचय दिया। जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. अमित चौधरी ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को बधाई दी। संवाद