फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नकली कागज तैयार कर जुर्माना राशि करवाई कम, एसीबी ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एंटी करप्शन ब्यूरो रेवाड़ी की टीम ने ट्रक के नकली कागजात तैयार कर जुर्माना राशि कम करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन टीम ने शनिवार देर सायं उक्त व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया। जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एंटी करप्शन ब्यूरो रेवाड़ी के इंचार्ज जयपाल ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर माइनिंग विभाग ने ट्रकों के चालान कर थे। इस दौरान टीम ने कुछ ट्रकों को पकड़ा था। इसमें से एक ट्रक मालिक ने जुर्माना से बचने के चक्कर में नकली कागज बनवा लिए थे। इस मामले में एंटी करप्शन टीम ने झज्जर जिले के जौंधी निवासी जितेंद्र नामक व्यक्ति को पकड़ा है, जिसका ट्रक भी माइनिंग विभाग ने उस समय पकड़ा था। इस ट्रक की कीमत करीब 40 लाख रुपये थी, लेकिन चालान की राशि दो लाख रुपये कम करवाने के चक्कर में ट्रक मालिक ने ट्रक का नकली बिल और कागजात बनवा लिए, जिसमें ट्रक की कीमत 25 लाख रुपये से कम दिखाई गई। ऐसे में ट्रक मालिक ने प्रदेश सरकार को मिलने वाले राजस्व में दो लाख का नुकसान करवा दिया। इसकी शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने जांच की, जिसमें शिकायत सही मिली। इसके बाद टीम ने जितेंद्र को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में नसीबपुर जेल में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें