मंडी अटेली। राजकीय प्राथमिक पाठशाला से हजारों रुपये का सामान चोरी हो गया। हेड टीचर दीपक कुमार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शुक्रवार दोपहर छुट्टी के बाद स्कूल बंद था, शनिवार सुबह ताले टूटे मिले। रसोईघर से एल्युमिनियम के भगोने, बाल्टियां, गैस सिलिंडर और राशन चोरी हुआ। चोरों ने पानी का कूलर क्षतिग्रस्त कर मैदान में दबा दिया और पानी की मोटर तोड़ दी। दीपक कुमार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पाठशाला में चौकीदार, सफाई कर्मचारी, चपरासी व क्लर्क के पद लंबे समय से खाली हैं। स्कूल प्रशासन ने इन पदों पर कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की है। संवाद