फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गुड टच व बैड टच के बारे में छात्राओं को दी जानकारी

Tue, 30 Apr 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले के विभिन्न स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर महिला जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को गुड टच व बैड टच के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

दुर्गा शक्ति इंचार्ज निरीक्षक मीनाक्षी और उनकी टीम ने बताया कि एक पढ़ी-लिखी नारी अपने अधिकारों को जानती है और वह किसी भी प्रकार के शोषण के विरुद्ध अपनी आवाज उठाने में समर्थ होती है। इसलिए आवश्यक है कि प्रत्येक बच्चे को अपने अधिकारों का ज्ञान होना चाहिए ताकि वह इस समाज की बुराइयों से लड़ सके और अपने हक के लिए आवाज उठा सके। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को सोशल मीडिया से होने वाले क्राइम से सावधान रहने व साइबर क्राइम से जागरूक रहने की आवश्यकता है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को गुड व बैड टच के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति ने गलत तरीके से स्पर्श करने की कोशिश करता है तो उसके बारे में अपने परिजनों को बताएं, क्योंकि यदि वह इसका विरोध नहीं करेंगे, वह फिर से उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश करेगा। टीम ने बताया कि महिला तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा 1091 तथा 1098 नंबर जारी किया गया है। इस अवसर पर छात्राओं के अलावा स्कूल स्टाफ भी उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें