मांगों को लेकर नारनौल सर्राफा एसोसिएशन सदस्यों ने बुधवार को भी दुकानें रखकर अपना विरोध जताया। नारनौल सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान श्रीराम सर्राफ ने बताया कि आम बजट में केंद्र सरकार ने प्रस्तावित एक्साइज ड्यूटी व अतिरिक्त कर लगा दिया है। जिस कारण स्वर्णकारों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। इसके विरोध में नारनौल सर्राफा एसोसिएशन के बुधवार छठे दिन भी हड़ताल जारी रखी।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो यह हड़ताल जारी रहेगी। नारनौल सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान ने कहा कि सरकार द्वारा व्यापारियों की मांगें नहीं मानने व इस काले कानून की धाराओं को नहीं हटाए जाने से इस पेशे से जुड़े सभी व्यापारियों पर भूखे मरने की नौबत आ गई है। सरकार इस काले कानून को शीघ्रता से वापस लें। त