सतनाली। हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव श्यामपुरा निवासी मित्र पाल सिंह शेखावत द्वारा मध्य प्रदेश के ग्वालियर जनपद में आयोजित 66 में नेशनल स्कूल गेम्स में एथलेटिक्स की सभी प्रतियोगिता 15 सौ मीटर 3 हजार मीटर व 6 हजार मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीत जाने पर उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने मित्रपाल को अपने निजी कोष से एक लाख रुपये का अनुदान देकर मान सम्मान बढ़ाया। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि मित्रपाल शेखावत पुत्र बलजीत सिंह शेखावत शुरू से ही होनहार व मेधावी लड़का रहा है। खेलों के प्रति उनका रुझान बचपन से ही था। मित्र पाल खेल के क्षेत्र में देश प्रदेश व विश्व भर में अपना,अपने गांव प प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने मित्रपाल की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि भाजपा शासनकाल में खिलाड़ियों को सही मायने में उनका मान सम्मान मिला है उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा अनुदान देकर सम्मानित किया वहीं होने नौकरियों में भी उच्च पदों पर नौकरी देकर खेल के प्रति सम्मान देने का कार्य किया है।