मंडी अटेली। रामपुरा गांव में 14 अगस्त की रात चोरों ने एक घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ दिया और लाखों रुपये के सोने के आभूषण व 20 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। पीड़ित जीवनराम ने एफआईआर में बताया कि चोर एक सोने की चेन, दो सोने की चूड़ियां और नकदी ले गए। सुबह परिवार को चोरी का पता चला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास पूछताछ की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ग्रामीणों ने गश्त बढ़ाने की मांग की है। संवाद