फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टेंपो में महिला के गले से सोने की चेन चोरी

Wed, 26 Nov 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। फैजाबाद की एक महिला की सोने की चेन व 10 हजार रुपये की नकदी टेंपो में चोरी हो गए। उस टेंपो में चार-पांच महिलाएं भी बैठी हुई थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शिकायत में फैजाबाद निवासी सुमन देवी ने कहा कि वह 22 नवंबर को घरेलू सामान लेने के लिए नारनौल गई थी। जब वह सामान खरीदने के बाद सायं करीब 4.30 बजे नारनौल आईटीआई के पास से टेंपू में बैठकर अपने घर जा रही थी। उस टेंपू में करीब चार-पांच महिलाएं भी बैठी हुई थी। वह टेंपू से उतर कर अपने घर चली गई। उसने घर जाने के बाद देखा की उसके पर्स से 10 हजार व गले से सोने की चेन गायब मिली। उसकी सोने की चेन करीब 1.5 तोला की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें