फोटो 1राव बंशी पार्क के पास महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर भागते बाइक सवार युवक।स्रोत सोश
नारनौल। राव बंशी पार्क से घर जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर बाइक सवार दो बदमाश भाग गए
पुल बाजार निवासी पूनम सोमवार शाम पुरानी सब्जी मंडी के पीछे बने राव बंशी सिंह पार्क में घूमने गई थीं। जब वह घर आ रही थीं कि रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश गले से सोने की चेन तोड़कर भाग गए। महिला ने शोर मचाया और पकड़ने की कोशिश भी की। शोर पर आसपास के लोग आए गए और पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसमें दो बदमाश बाइक से जाते दिखाई दिए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है।