नारनौल। जय माता दी महिला ग्राम ग्राम संगठन कटकई ब्लॉक अटेली की प्रधान मधु देवी ने वीरवार को गांव कटकई में गोबर धन स्कीम के तहत गोबर गैस प्लांट लगाने की मांग को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मधु देवी ने बताया कि पांच साल पहले खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अटेली व जिला एजेंसी के अधिकारियों ने गांव कटकई में गोबर धन स्कीम के तहत बड़ा गोबर गैस प्लांट लगाने की घोषणा की थी, लेकिन अभी प्लांट नहीं लग पाया है, जबकि ग्राम पंचायत की तरफ से जमीन की सहमति प्रदान कर दी गई है। गांव में घर-घर में पशु धन है। इस प्रकार गोबर की कोई कमी नहीं होगी। इसलिए जनहित में गांव कटकई में गोबर धन स्कीम के तहत गोबर गैस प्लांट लगाया जाए। एडीसी ने मधु देवी की मांग पर जल्द आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।