नारनौल। रबी सीजन की फसल की खरीद को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों की अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने खरीद कार्यों से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। इसके लिए अधिकारी आज ही सभी मंडियों का बारीकी से निरीक्षण करें। किसानों के लिए बिजली-पानी तथा शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुबह 6 बजे से ही किसानों को टोकन देना शुरू किया जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह, एसडीएम महेंद्रगढ़ संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।