फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को बेटों के समान सम्मान और शिक्षा दें : आशा सिंह

विज्ञापन
फोटो संख्या:-58 गांव खेड़ी तलवाना में लिंगानुपात को लेकर जागरूक करती हुई स्वास्थ्यकर्मी।​ - फोटो : Archive
विज्ञापन
कनीना। गांव तलवाना में लिंगानुपात सुधारने और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया। सीएचसी सेहलंग की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभा यादव के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में महिला स्वास्थ्य कर्मी आशा सिंह और सुदेश कुमारी ने महिलाओं को भ्रूण लिंग जांच को कानूनी अपराध बताते हुए इससे दूर रहने की अपील की। आशा सिंह ने कहा कि बेटियों को बेटों के समान सम्मान और शिक्षा देना जरूरी है। समाज में भेदभाव खत्म करके ही समानता लाई जा सकती है। उन्होंने महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता सुनीता, सुनहरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सविता, ईशवंती, अंगूरी देवी, पिंकी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें