फोटो 13मेरी लाडो मेरी शान अभियान के तहत को कुआं पूजन करने जाती हुई महिलाएं।संवाद
सिहमा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे मेरी लाडो मेरी शान कार्यक्रम के तहत सिहमा खंड के गांव गुवानी में सरपंच रीना यादव की देखरेख में कुआं पूजन का आयोजन किया गया। कन्या यशिका की मां शालू ने बताया कि लोगों को लड़कियों को लड़कों के बराबर दर्जा देना चाहिए। बेटी के होने पर भी कुआं पूजन करने की परंपरा इस देश में कायम होनी चाहिए। इस मौके पर दिनेश यादव, आंगनबाड़ी वर्कर सुनीता, रवीना, सुमन, राधा आदि उपस्थित रहे।