फोटो संख्या:64- कनीना में प्रसाद ग्रहण करती कन्याएं-स्रोत--स्वयं
कनीना। नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई तथा श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर कन्याओं को जिमाकर अपने अपने व्रत का समापन किया।
विधि विधान से पूजा अर्चना की और कन्याओं को भोजन कराकर उनके चरण स्पर्श कर, चुनरी ओढ़ाकर तिलक किया साथ ही उपहार भी दिए। कुछ श्रद्धालु अष्टमी तो कुछ नवमी पर कन्या पूजन करते हैं। ऐसे में बुधवार को भी श्रृद्धाभाव के साथ कन्या पूजन किया गया। हलवा, पूरी, सब्जी, काले चने आदि का भोग मां को लगाने के लिए कन्याओं को भोजन कराया। उपहार में टिफिन, स्टेशनरी बाक्स, चाकलेट आदि दिए। वहीं श्रद्धालुओं ने पहले नवरात्र से चल रहे दुर्गा सप्तशती पाठ को पूरा किया। भगवान श्रीराम का भी पूजन किया।