फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छात्राओं ने तैयार किये ड्रोन, रॉकेट और ऊर्जा संयंत्रों के मॉडल

Fri, 01 Mar 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में शुक्रवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सूरज यादव के निर्देशन में छात्राओं ने विज्ञान एवं तकनीकी पर आधारित विभिन्न रोबोटिक मशीनों, ड्रोन, रॉकेट व ऊर्जा संयंत्रों के मॉडल तैयार कर शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्राचार्य कुसुमलता ने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा के इस युग में विज्ञान व तकनीकी का महत्व बढ़ गया है। रोबोटिक एवं ड्रोन सहित अन्य तकनीकी साधनों द्वारा कार्य को सरलता से किया जा सकता है। सहायक प्रोफेसर सूरज यादव ने कहा कि रोबोटिक मशीन से न केवल उत्पादकता बढ़ती है, बल्कि कामकाजी माहौल में सुधार भी हो सकता है। वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. राजेंद्र सिंह, दलीप कुमार, डॉ. सीएस वर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की हौंसला आफजाई की। कार्यक्रम प्रभारी प्रवक्ता नवरत्न एवं इंद्रजीत राव ने बताया कि बहुतकनीकी पर आधारित मॉडल प्रस्तुतिकरण में पलक प्रथम, हिमांशी द्वितीय तथा राबिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि नवाचार में सोनी प्रथम, सरिता द्वितीय तथा पायल तृतीय स्थान पर रही। प्रदर्शनी में सोमवती व भारती के मॉडल को भी सराहा गया। हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली दो छात्राओं को पारितोषिक भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें