फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: त्योहारों पर सौगात... 68 जोड़ी रेल सेवाओं में बढ़ाए 145 डिब्बे

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रेलवे द्वारा आगामी त्योहारी मौसम में अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 68 जोड़ी रेलसेवाओं में 145 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ लगाए जा रहे हैं। विशेष काउंटर बनाए गए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ के अतिरिक्त जवान नियुक्त किये जा रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 22471/22472 बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 1 नवंबर से 30 नवंबर तक तथा दिल्ली सराय से 3 नवंबर से 2 दिसंबर तक 01 सैकंड एसी व 01 द्वितीय शयनयान एवं 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
वहीं, गाड़ी संख्या 20473/20474 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से एक नवंबर से 30 नवंबर तक तथा उदयपुर सिटी से दो नवंबर से एक दिसंबर तक 01 सैकंड एसी व 01 द्वितीय शयनयान एवं 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। गाड़ी संख्या 14707/14708 बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से एक नवंबर से 30 नवंबर तक एवं दादर से दो नवंबर से एक दिसंबर तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। इसके साथ 68 जोड़ी रेलसेवाओं में 145 डिब्बों की सुविधा के लिए अस्थाई बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें