फोटो 23नांगलकाठा मंदिर में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।स्रोत ग्रामीण
- फोटो : 1
नारनौल। उपमंडल के गांव नांगलकाठा में बाबा निहलाईनाथ की पुण्य स्मृति में फागुन नवमी को मेले का धूमधाम से आयोजन किया गया। इससे पूर्व रात्रि को जागरण आयोजित किया गया। इसके बाद बाबा निहलाईनाथ से झोली भरवा ले भजन सुनाया जिस पर श्रोतागण झूमने लगे। बाबा निहलाईनाथ के मंदिर में खीर, जलेबी प्रसाद के रूप में भंडारा तैयार किया गया। प्रात: पूजा-अर्चना करने उपरांत श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीण श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से इस भव्य आयोजन को सफल बनाया और इसमें सभी ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। संवाद