फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी के लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं : डॉ. हिमांशु

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गांव चितलांग में सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। सीएचओ डॉ. हिमांशु ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि टीबी अब लाइलाज नहीं है। दो सप्ताह से अधिक खांसी, शाम को बुखार, वजन कम होना और बलगम में खून आना इसके प्रमुख लक्षण हैं। शिविर में स्वास्थ्य टीम ने 113 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की, जबकि सात संदिग्ध मरीजों के बलगम नमूने जांच के लिए भेजे गए। स्वास्थ्य कार्यकर्ता सतीश खैरवाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य छिपे मरीजों की पहचान कर समय पर उपचार शुरू करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें