फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी में जल्द करवाएं बच्चों के नाम अपडेट : इंद्रपाल

Sat, 30 Dec 2023 09:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीहमा। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) पोर्टल पर बहुत से परिवार बच्चों का नाम सही नहीं करवा रहे हैं। पीपीपी में बच्चों के वास्तविक नाम की जगह बेबी ऑफ करके माता-पिता का नाम लिखा हुआ है। इस कारण पीपीपी में आपत्ति लगने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत विभाग सीहमा का कहना है कि जिनके परिवार पहचान पत्र में ऐसा है तो वे तुरंत अपने बच्चे का वास्तविक नाम दर्ज करवाएं। यह कार्य पीपीपी धारक स्वयं भी कर सकता है या फिर अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर करवाना होगा। सीहमा खंड के जोनल मैनेजर इंद्रपाल ने कहा कि परिवार पहचान पत्र में जल्द करवाएं बच्चों के नाम अपडेट अन्यथा सुविधाएं बंद हो सकती है। अब किसी सदस्य का नाम कटवाना आसान हो गया है। पहले यह ऑप्शन नहीं था। इसमें ज्यादा समस्या लड़की की शादी होने पर परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु होने पर या तलाक के मामले में पीपीपी से नाम काटने में होती थी। राज्य सरकार ने फैमिली आईडी में आ रही नई समस्याओं को दूर करने के प्रयास शुरू कर दिए है और इसी सिलसिले में अब पीपीपी में नाम हटाने का विकल्प भी दिया गया है । इसके तहत फैमिली आईडी से जुड़े किसी भी अनजान व्यक्ति, बेटे या बेटी का नाम हटाया जा सकता है, भले ही वे शादीशुदा हों या तलाकशुदा हों। इसके अलावा जिस व्यक्ति की बुढ़ापा पेंशन नहीं बनी है तो वह अपने बैंक का खाता तथा आय सत्यापन जरूर करवाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें