फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सर्व कर्मचारी संघ की आम बैठक आज

विज्ञापन
फोटो नंबर-02बैठक में भाग लेते कर्मचारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
नारनौल। यूनियन कार्यालय में वीरवार को आयोजित सर्व कर्मचारी संघ की बैठक में कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। जिला प्रधान कौशल यादव ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ प्रधान जरनैल सिंह 22 मई को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित आम बैठक को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में कर्मचारियों के साथ हो रहे शोषण, सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों व विभिन्न विभागों में लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कई कर्मचारी 20-20 वर्षों से कार्यरत होने के बावजूद अभी तक पक्के नहीं किए गए हैं। वहीं पार्ट टाइम कर्मचारियों की लगातार अनदेखी की जा रही है। इसके अलावा कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की भी मांग उठाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें