फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गहली के विकास जाखड़ ने केबीसी में जीते 3.20 लाख रुपये

Sat, 04 Nov 2023 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल क्षेत्र के गहली गांव के विकास जाखड़ व उनकी पत्नी गरिमा जाखड़ व उनके परिवार से नेहा ने कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लेकर जिले व गांव का नाम रोशन किया है। विकास जाखड़ व उनकी पत्नी गरिमा जाखड़ इनकम टैक्स विभाग में कमिश्नर के पद पर है और वह दिल्ली में रह रहे हैं। उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति में 3.20 लाख रुपये जीते हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम में 12 सवालों के सही जवाब देकर 3.20 लाख रुपये की राशि जीतने में कामयाबी हासिल की है। इस कार्यक्रम का टेलिकास्ट टेलीविजन पर 31 अक्टूबर को किया गया था। विकास जाखड़ के चाचा व परिवार के सदस्य गहली में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें