फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव देवास में 50 महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
फोटो संख्या:54- कृ​षि विज्ञान केंद्र  में महिला प्र​शिक्षकों को  जानकारी  देते कृ​षि अ​धिकारी--
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विस्तार विभाग कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ की ओर से शुक्रवार को गांव देवास में पोषण वाटिका कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गांव की 50 अनुसूचित जाति की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. पूनम यादव ने बताया कि पोषण वाटिका कार्यक्रम द्वारा खाद्य व पोषण सुरक्षा को प्राप्त किया जा सकता है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, रोज एक व्यक्ति को 300 ग्राम सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इसमें हरी पत्तेदार सब्जी 100 ग्राम, कंद वर्गीय सब्जी 100 ग्राम और अन्य दूसरी सब्जी की मात्रा 100 ग्राम होनी चाहिए। डॉ. स्नेह यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें