फोटो नंबर-02आरोही स्कूल में पौध रोपण करते जिला शिक्षा अधिकारी व अन्य। स्त्रोत-संस्थान
नारनौल। आरोही मॉडल स्कूल मंढ़ाणा में रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार चौहान के साथ आम व अशोका के 50 पौधे लगाए। प्रधानाचार्य लीलाराम ने बताया कि डॉक्टर अनूप अब तक स्कूल में 1000 से ज्यादा पौध लगा चुके हैं। डॉ. अनूप ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना है तो हम सभी को मिलकर साल में एक बार पौधरोपण अवश्य करना चाहिए। साथ ही जब तक पौधा बड़ा न हो जाए तब तक उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।