फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं को बिना डर और लालच के मतदान करने का संदेश दिया

Thu, 22 Feb 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
निजामपुर।
विज्ञापन

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार व उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में नेहरू युवा केंद्र की ओर से वीरवार को राजकीय महाविद्यालय निजामपुर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. राष्ट्रपाल सिंह ने की।

जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने विद्यार्थियों को मतदान से संबंधित जानकारी देते हुए संदेश दिया कि उनका प्रत्येक वोट लोकतंत्र के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उन्हें सकारात्मक परिणामों के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। सचिन अग्रवाल ने विद्यार्थियों को समाज में नागरिक जिम्मेदारी का महत्व और उनकी भूमिका के प्रति भी जागरूक किया। सचिन अग्रवाल ने विद्यार्थियों से अपील की है कि शिक्षित तथा योग्य उम्मीदवार के पक्ष में ही मतदान करें। जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उन्हें मतदान के महत्त्व से अवगत कराना है। हम किस प्रकार सरकार द्वारा चलाए गए सी विजिल एप का प्रयोग कर सकते हैं और साथ ही स्वीप एक्टिविटी के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के दौरान नए वोटर कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. सीमा, डॉ. नीरज, डॉ. संजीत तथा नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक कुणाल व गोपाल आदि उपस्थित थे।

22जेएनडी24-डिप्टी सीएम के निजी सचिव जगदीश सिंहाग को ज्ञापन सौंपते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें