फोटो 9गांव सिहमा में गणेश मूर्ति का जल विसर्जन करते भक्त।स्रोत:ग्रामीण
सिहमा। अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार को सिहमा गांव में गणपति प्रतिमाओं का विधि-विधान से जल विसर्जन किया गया। 10 दिनों तक पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी। हेमंत भारद्वाज ने गणेश जी को विघ्नहर्ता और प्रथम पूज्य देव बताया। संतरा देवी, पंकज शर्मा और ऋषिका भारद्वाज मौजूद रहे। संवाद