फोटो संख्या:66- गांव निंभेहड़ा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर में आंखों की जांच करवाते विधायक क
नारनौल। शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे गणेश उत्सव के दौरान सुबह -शाम शहर में गणपति बप्पा के जयघोष गूंज रहे हैं। शहर की पुस्तक गली सत्यनारायण मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में आचार्य क्रांति निर्मल व पंडित देवकीनंदन द्वारा गणेश की आरती विधिविधान से करवाई गई। आरती में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और इसके बाद सभी को मोदक प्रिय लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं छोटा-बड़ा तालाब पर संतोष पंडित द्वारा गणेशजी की आरती करवाई गई जिसमें भी काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। श्री सिद्धी विनायक सेवा मंडल द्वारा आयोजित आठवें श्री गणेश महोत्सव सिल्ली का राजा छत्ते के पास नलापुर में गणेश जी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। संस्था के वरिष्ठ सदस्य गोपाल शर्मा ने बताया कि गणेश महोत्सव को लेकर शुक्रवार रात को दीपक शास्त्री ने मुख्य यजमान विपिन जैन से सपरिवार गणेश जी का पूजन व आरती करवाई गई। इसके अलावा सैन चौक, पटीकरा, मेहता चौक तथा खड़खड़ी कल्लूमल बगीची में भी गणेशजी की मंगल आरती की गई।