फोटो नंबर-10नारनौल के बड़ा तालाब पर महिला से गणेशी की प्रतिमा का विसर्जन करवाती पुलिस। संवा
नारनौल। शहर में शनिवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ दस दिनों से चल रहे गणेश उत्सव का समापन हो गया। झांकियाें भी निकाली गईं।
सत्यनारायण मंदिर में चल रहे 29 वें गणेश महोत्सव को लेकर सुबह पूजा अर्चना कर विसर्जन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए बड़ा तालाब पर पहुंची जहां शाम को विसर्जन किया गया। वहीं छोटा-बड़ा तालाब पर चल रहे गणेश महोत्सव की विसर्जन यात्रा छोटा तालाब से शुरू होकर विभिन्न मार्गाें से होते हुए बड़ा तालाब पर पहुंची जहां गणेशजी का विसर्जन किया गया।
छोटा-बड़ा तालाब व शोभा सागर तालाब पर सुबह से गणेशजी को विसर्जन करने का कार्य चलता रहा। दोनों स्थानों पर सैंकड़ों प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।